1.छत्तीसगढ़ में कितने नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे?
Ans. 3 (कोरबा महासमुंद और कांकेर )
Exp.पहले से स्थापित जिला अस्पतालों या रेफरल अस्पतालों में स्थापना की जाएगी|
2.देश का पहला कैशलेस गांव कौन बन गया है?
Ans.पालनार (दंतेवाड़ा जिला)
3.घरों में स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ का कौन-सा स्थान है?
Ans.27 वें
Exp.मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की स्थिति छत्तीसगढ़ से बेहतर है|
4. 24 घंटे में किस कोयला खदान ने सर्वाधिक उत्पादन कर कीर्तिमान रचा है?
Ans.गेवरा (2.36 लाख टन)
5.कांकेर के गढ़िया पहाड़ को किस रूप में विकसित किया जाएगा?
Ans.राम वनगमन पथ
6.किस केंद्रीय विद्यालय को हार्ड स्टेशन का दर्जा प्रदान किया गया है?
Ans.पिपरिया (खैरागढ़)
Exp.देशभर के 149 केंद्रीय विद्यालयों में इसे शामिल किया गया है|
7.जिंदगी फाउंडेशन की संस्थापक यशा को कौन-सा सम्मान प्रदान किया गया है?
Ans.राष्ट्रीय रत्न सम्मान
Exp.इनके साथ जनसंपर्क अधिकारी गायत्री यदु को भी इसी सम्मान से नवाजा गया है|
8.छ.ग. सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवान के परिजनों को एक्सग्रेसिया राशि (अनुग्रह अनुदान) तीन लाख से बढ़ाकर अब कितना कर दिया है?
Ans.20 लाख
9.किस राज्य की बास्केटबॉल महिला टीम ने लगातार 29 सालों की नेशनल चैंपियन भारतीय रेलवे को हराकर इतिहास बना दिया है?
Ans.छत्तीसगढ़ 
Exp.2014 में विजित इस पर लारा दत्ता द्वारा फिल्म भी बनाई जाएगी|
10.छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए किन दो सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है?
Ans.फूलों देवी नेताम और केटीएस तुलसी
11.रामाराम मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ में कहां होता है?
Ans.बस्तर 
Exp.608 वर्षों से यहां मेले का आयोजन होता रहा है, इसे राम वनगमन परिपथ में शामिल किया जाएगा|
12.लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र कहां खोले जाएंगे?
Ans.अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और पाटन में
13.एल्युमीनियम उत्पादों के निर्माण के मुख्य घटक एलुमिना हाइड्रेट का निर्माण कहां किया जाएगा?
Ans.सरगुजा (बतौली विकासखंड के ग्राम चिरंगा)
14.छत्तीसगढ़ के कितने राज्य सहकारी समितियों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की गई है?
Ans.1333
15.छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के नए अध्यक्ष कौन बन गए हैं?
Ans.सुब्रत साहू
Exp.वे शैलेंद्र शुक्ला का स्थान लेंगे| वे राज्य पावर कंपनी के निदेशक भी होंगे| अभी वे सी.एम. के अपर मुख्य सचिव हैं|
16.आदिवासियों का रॉबिनहुड किसे कहा जाता है?
Ans.टंट्या भील
Exp.यह मध्य प्रदेश के जन नायक, जिन्होंने फिरंगी सत्ता की ईट से ईट बजाने आंदोलन छेड़ रखा था, अब इन्हें छत्तीसगढ़ की स्कूलों में भी पढाई कराई जाएगी|
17.सकल नारायण मेला प्रतिवर्ष कहां लगता है?
Ans.पोषणपल्ली की पहाड़ियों में (बीजापुर)
Exp.सकल नारायण गुफा में एकांत में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान है|
18.कोल इंडिया अंतर इंडिया कंपनी एथलेटिक्स 2019-20 में किसने तीरंदाजी में लगातार छठवीं बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया?
Ans.सेद कुमार यादव (कोरबा)
Exp.इसका आयोजन मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुआ|
19.हमारे देश में गिद्धों की कितनी प्रजातियां पाई जाती है ?
Ans. 9
Exp.इनमें से प्रजातियां छत्तीसगढ़ में पाई जाती है|
20.छत्तीसगढ़ का पहला सर्प उद्यान कहां खोला जाएगा?
Ans.जंगल सफारी (रायपुर)
21.लोक संस्कृति संस्थान सोन चिरैया की ओर से पहला लोक निर्मला सम्मान छत्तीसगढ़ के किस हस्ती को प्रदान किया गया?
Ans.पद्म विभूषण तीजन बाई (पंडवानी गायिका)
22.ऑटोमैटिक सरिया उद्योग कहां स्थापित किए जाएंगे?
Ans.बटवाही (लुन्ड्रा विकासखंड)
23.हाल ही में किस मशहूर आदिवासी एक्टिविस्ट का निधन हो गया?
Ans.अभय खाखा
Exp. वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के वन अधिकार को लेकर काफी मुखर रहे|
24.हाल ही में किस बैंक ने अपनी स्थापना की 25 वां रजत जयंती कार्यक्रम मनाया ?
Ans.लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक
25.बस्तर विश्वविद्यालय का नाम अब किन के नाम पर किया जाएगा?
Ans.महेंद्र कर्मा
26. 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किसने जीता? Ans.राजकुमार पांडे (बिलासपुर)
Exp.इन्होंने 81 किलोग्राम वजन वर्ग में गोल्ड मेडल जीता| छत्तीसगढ़ की टीम 55 स्वर्ण, 40 रजत और 30 कांस्य के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे |
27.देशभर के व्यंजनों का स्वाद चखने महिला आनंद मेला का आयोजन कहां किया जाएगा?
Ans.सुभाष स्टेडियम (रायपुर)
28.सिख धर्म का ध्वज “निशान साहिब” को दुबई स्काई डाइविंग में 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित कर किसने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कराया? Ans.नवज्योत सिंह गुरु दत्ता (ओडिशा)
29.प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मानधन योजना का संचालन राजस्व विभाग के स्थान पर अब किस विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा?
Ans.कृषि विभाग
30.“वन स्टेट वन गेम” योजना के तहत छत्तीसगढ़ को कौन सा खेल मिला है?
Ans.आर्चरी
Exp.2024 में मेडल जीतने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ किया गया है|
31.महिला दिवस के अवसर पर ब्रिटिश संसद ने छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी गोल्डन गर्ल श्रुति यादव को कौन सा सम्मान दिया है ?
Ans.शी इंस्पायर अवार्ड-2020
32.राज्यपाल अनुसुइया उइके ने किस ग्राम को गोद लेने की घोषणा की है?
Ans.सल्फीपदर (कोंडागांव)
33.छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन कहां किया जाएगा?
Ans.रायपुर
34.ऑल इंडिया फॉरेस्ट मीट में किसने गोल्ड मेडल अपने नाम किया?
Ans.युधिष्ठिर साहू (दुर्ग)
35.ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को वूमेंस केटेगरी में एकमात्र गोल्ड मेडल किसने दिलाया?
Ans.पूजा नायक
36.गोबर गैस की उपयोगिता बढ़ाने हेतु कहां पर प्री-फैबरीकेटेड गोबर गैस प्लांट लगाया जाएगा?
Ans.बस्तर



                                                           NEXT PAGE